ग्राम कनेरा में भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब




ग्राम कनेरा की ऐतिहासिक पुरानी हवेली में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। कथा के प्रत्येक दिवस आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रोता पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं। कथा वाचक द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति और धर्म के महत्व का सुंदर वर्णन किया जा रहा है, जिसे सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो रहे हैं।
कथा के समापन के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें सभी वर्ग के लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से गांव में सकारात्मक माहौल बनता है और आपसी भाईचारे को मजबूती मिलती है। भागवत कथा के चलते ग्राम कनेरा में इन दिनों भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
दीपक गुर्जर की रिपोर्ट

More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा