
कोलारस(मोनू पठान) हमेशा अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चा में रहने वाले कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी एक बार फिर सुर्खियों में है। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें विधायक एक बुजुर्ग महिला की मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो कोलारस थाने के सामने का है। जिसमे एक बुजुर्ग महिला जो रोड़ किनारे लेटी होई थी। महिला को देखकर विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को अप्रिय घटना की आशंका हुई तो उन्होंने अपने वाहन चालक से तत्काल गाड़ी रुकवा कर बुजुर्ग महिला के पास जाकर हाल पूछा तो पता चला उक्त महिला को बुखार से पीड़ित थी जो दवाई लेकर आराम कर रही थी । कोलारस भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी की यही संवेदनशीलता और दरियादिली उन्हें अन्य लोगों से अलग दर्शाती है। उक्त महिला ग्राम सुनाज वीरा की रहने बाली बताई गई है। जो कि वर्तमान में कोलारस में ही निवासरत है। विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के पीए नितिन नामदेव ने बताया कि विधायक क्षेत्र में रोजाना भ्रमण करते हैं। जब भी उन्हें दूसरों की मदद करने का मौका मिलता है तो वे उसे तत्काल करते हैं।

More Stories
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा तांत्रिक और पाखंडीओ पर कार्यवाई ऍक्शन मोड पर तंत्र-मंत्र,अंधविश्वास मे जनता को सतर्कता संदेश…..
शिक्षक का जीवन दूसरों के लिए आदर्श ऐसे में नैतिक मूल्य बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी*
विधाधर नगर क्रॉस मॉल रोड ट्रैफिक पुलिस चौकी पर वकील ओर पुलिस कॉर्प के साथ तू तू मे मे