भोपाल। मध्यप्रेदश में शिवराज सरकार ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है. नीति अप्रैल 2022 से लागू होगी. प्रदेश में अब अंग्रेजी शराब सस्ती मिलेगी. वहीं सरकार के इस फैसले को लेकर सिसायत भी तेज हो गई है. कांग्रेस नई शराब नीति को लेकर शिवराज सरकार पर हमलावर बोलते हुए है. कांग्रेस कॉंग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष नूरी खान केडी गेट शराब दुकान बंद करने पहूंची नूरी खान ने नई पीढ़ी को बर्बाद करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस की नूरी खान ने कहा कि एक तरफ जनता महंगाई से त्रस्त है, लेकिन सरकार जरूरत के सामानों को सस्ता करने के बजाए जहर को सस्ता कर रही है. उन्होंने इसके खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है.
नूरी खान ने दी आंदोलन की चेतावनी
शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि खाने के सामान की जगह सरकार जहर को सस्ता कर रही है. नई शराब नीति लागू होने से अब घर-घर अब शराब मिलेगी, इससे नई पीढ़ी बर्बाद हो जाएगी. उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि नई शराब नीति को लेकर कांग्रेस आंदोलन करेगी. कांग्रेस के ‘घर चलो, घर-घर’ अभियान में भी शराब की नई नीति को लोगों को बताएंगे. जहरीली शराब से उज्जैन
मुरैना, भिंड, खरगोन, में कई लोगों की जान जा चुकी है फिर भी इस तरीके का फैसला लिया गया. भिंड में जहरीली शराब से पिछले 48 घंटे में 4 लोगों की जान जा चुकी है. सरकार नई नीति में बदलाव करे.


More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया