Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

26 जनवरी 2022, जयपुर ,कालवाड रोड स्थित सुशांत सिटी फेज एक के प्रांगण में सुशांत रेजिडेंशियल डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा एक ऐतिहासिक पहल करते हुए पहली बार 73 वें गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

26 जनवरी 2022….

26 जनवरी 2022, जयपुर ,कालवाड रोड स्थित सुशांत सिटी फेज एक के प्रांगण में सुशांत रेजिडेंशियल डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा एक ऐतिहासिक पहल करते हुए पहली बार 73 वें गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया एवं एस पवन अवसर पर झंडारोहण ,सैनिकों को सम्मान एवं निवासियों के लिए खेलकूद के कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया ! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वयोवृद्ध डॉक्टर ओम दत्त शर्मा रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्रिगेडियर ए के गुप्ता, कर्नल एन के यादव, कर्नल एम के सिंह एवं कारगिल के हीरो रहे कर्नल भालोतिया ने मौजूदगी दर्ज कराई । कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में नागरिक महिलाएं एवं बच्चों ने शिरकत की ।
कार्यक्रम की शुरुआत पधारे हुए अतिथि गण एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा झंडारोहण के साथ राष्ट्रीय गान द्वारा की गई। तत्पश्चात पधारे हुए अतिथियों का माल्यार्पण द्वारा सत्कार किया गया। भारत मां अमर रहे वंदे मातरम एवं भारत माता की जय हो के नारों से पूरा इलाका राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा ।

कार्यक्रम का संचालन करते भूतपूर्व सैनिक सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल देव आनंद गुर्जर ने विस्तार पूर्वक गणतंत्र दिवस मनाए जाने की परंपरा पर अवगत कराया उन्होंने बताया कि 2022 का गणतंत्र दिवस एक ऐतिहासिक दिवस के रूप में देखा जाना चाहिए क्योंकि गत वर्ष में मोदी सरकार द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को उचित सम्मान देने के इरादे से 23 जनवरी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन से गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत करना , सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को इंडिया गेट के नजदीक कैनोपी में स्थापित करने, सेना में महिलाओं को परमानेंट कमिशन एवं नेशनल डिफेंस एकेडमी में एडमिशन, नेशनल वॉर मेमोरियल का निर्माण एवं बॉर्डर एरिया में तेज गति से सड़क और सुरंगों के निर्माण जैसे कार्यों के कारण देश मजबूती की ओर बढ़ा है.
कार्यक्रम में कर्नल भालोतिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए नागरिकों का अभिनंदन करते हुए भारतीय सैनिकों तो सम्मान देने के लिए आभार जताते हुए बताया कि भारतीय सेना सदैव देश की सुरक्षा में तत्पर रहती आई है। ब्रिगेडियर एके गुप्ता ने अपने विचार रखते हुए बताया कि देश की सेना सदैव तैयार रहती है और दुश्मन की किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए सक्षम एवं मुस्तैद है। महिला प्रतिनिधि के तौर पर मैसेज को लाने आयोजकों का धन्यवाद करते हुए सैनिकों के लिए बधाई देते हुए बताया कि हमारे सैनिकों के बलिदान का ही नतीजा है कि देश उन्नति के मार्ग पर अग्रेषित है। डॉक्टर ओम दत्त शर्मा ने अपने उद्बोधन में उम्मीद जताई कि देश के हर नागरिक को भारतीय सेना के जवानों से प्रेरणा लेते हुए मां भारती के नाम को और ऊंचा ले जाने के लिए सकारात्मक योगदान करते रहना चाहिए ।
कर्नल सैनी , कर्नल दीवान , कर्नल आर एस यादव ,श्री मुकेश दुबे जी ,श्री महेंद्र चौधरी जी, श्री रविंद्र शर्मा जी, श्री अखिलेश चौहान जी ,श्री राजेंद्र ओला जी ,श्री नाथूराम चावला ,श्री मीना जी, श्रीमती ओला जी श्रीमती प्रीति भार्गव श्रीमती यादव जी समेत इलाके के गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया