उत्तराखंड के सीमातंत जिल पिथौरागढ़ में एसएसबी की 11वीं वाहिनी के जवानों ने बर्फ के बीच गणतंत्र दिवस मनाया और राष्ट्र ध्वज फहराया। डीडीहाट के कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने वाहिनी में अधिकारियों और जवानों को मिठाई बांट कर धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया। साथ ही कमांडेंट ने सभी अधिकारियों व जवानों से बल के आदर्श वाक्य सेवा, सुरक्षा व बंधुत्व की राह में सदैव चलने की बात कही। साथ ही एसएसबी के महानिदेशक के संदेश को पढ़कर सभी को सुनाया।मिठाई बांट कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
वहीं व्यास घाटी के उच्च हिमालयी पोस्ट गर्ब्यांग, गुंजी और कालापानी (12500फुट) में लगभग दो फीट बर्फ में वाहिनी के अधिकारियों व जवानों ने राष्ट्रगान गाया और ध्वजारोहण के बाद मिठाई बांट कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है