Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मोनू पठान रिपोर्टर



देश में पांच राज्यों में आम चुनाव की घोषणा हो चुकी है।सभी दल अपने अपने तरीके से चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।इसी बीच पंजाब चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रवासी कार्यकर्ताओं की सूची जारी की है। जिसमें फरीदकोट लोकसभा के प्रभारी के रूप में मध्य प्रदेश गुना के सांसद डॉक्टर के पी यादव को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
फरीदकोट लोकसभा के अंतर्गत 4 जिले- मोगा,श्री मुक्तसर साहिब ,भटिंडा व फरीदकोट शामिल हैं।जिनमें 9 विधानसभाओं में क्रमशः फरीदकोट,मोगा,कोटकपूरा,जैतु गिद्दरबाड़ा, निहालसिंह वाला,बाघपुराना,धरमकोट,रामपुर-फूल शामिल है।
सांसद डॉक्टर के पी यादव ने भारतीय जनता पार्टी की विजय के संकल्प के साथ पंजाब के समस्त मतदाता बंधुओं से अपील की है कि राष्ट्र हित में,सुशासन के लिए पंजाब के सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को वोट करें एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें। गौरतलब है कि पंजाब में एक ही चरण में 20 फरवरी को मतदान किया जाएगा जिसका परिणाम आगामी 10 मार्च को आएगा। सांसद डॉक्टर के पी यादव की इस नियुक्ति पर स्थानीय कार्यकर्ताओं सहित लोकसभा क्षेत्र के भाजपाइयों ने हर्ष व्यक्त करते हुए वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।