महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पुलिस अधीक्षक SP महोदय श्री निलोउत्पल के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा का जागरूकता अभियान….
कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे द्वारा आमजन को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वाहन चालकों को जागरूक करते हुए उनका यह अभियान जारी है।
उन्होंने आम जनता व वाहन चालकों को संदेश देते हुए कहा है कि दुपहिया वाहन दो व्यक्तियों के लिए है, उस पर इससे ज्यादा सवार होकर न चलाएं। तेज रफ्तार में गति सीमा को न तोड़ें, प्रेशर हॉर्न न बजाएं, धुंध में लो-बीम पर गाड़ी चलाएं, अपनी स्पीड को कम रखें, रोड के बीच में अपने वाहन को कभी न रोकें, वाहन को मोड़ते समय हमेशा इंडिकेटर का प्रयोग करें, यातायात जो आप देख न सकें उसकी आवाज को सुनने का प्रयास करें, तेज आवाज में गाड़ी के अंदर संगीत न बजाएं, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाएं, वाहन पर रिफ्लेक्टर टेप लगाएं, सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग करें, पार्किंग में गाड़ी खड़ी करते समय हैंड ब्रेक का प्रयोग करें, नशा कर वाहन न चलाएं।
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, वाहन चलाते समय अगर नींद आए तो वाहन न चलाएं तथा पुलिस का सहयोग करें। प्रभारी यातायात द्वारा चालकों से अपील की गई कि वे अंडरएज किसी भी बच्चे को वाहन न चलाने दें। अपने वाहनों के आगे और पीछे रिफ्लेक्टर जरूर लगाएं। पुलिस प्रशासन आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।
महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट…..

More Stories
हत्तीरोग उन्मूलन के लिए ‘ट्रिपल ड्रग थेरेपी’ (आईडीए) अभियान में सफल प्रयास जारी…. –
उत्कल ट्रेन के टॉयलेट में मिला नवजात शिशु, कटनी स्टेशन पर मचा हड़कंप
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आष्टी क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर श्री राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी…