चम्बल माइक्रो सिंचाई परियोजना जिला श्योपुर अंतर्गत ग्राम हिरनीखेड़ा के पास चम्बल दाहिनी मुख्य नहर पर निर्माणाधीन है इस योजना के पूर्ण होने पर चम्बल दाहिनी मुख्य नहर के 33 किमी (ग्राम हिरनीखेड़ा) से पानी लिफ्ट कर चम्बल दाहिनी मुख्य नहर के दाईं ओर क्षेत्र के 52 ग्रामों की 12,000 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई होगी। 167.88 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली यह परियोजना पूर्णता की ओर है, और जल्द ही इसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिलने लगेगा। पानी, प्रकृति की एक अनमोल वास्तु है, हमें पानी के दुरूपयोग को रोकना होगा। पानी की जितनी जरूरत हो उतना ही उपयोग करें क्योंकि देखा जा रहा है कि किसान खेतो में पानी का अधिक इस्तेमाल करते हैं जो कि फसल की उत्पादकता को भी प्रभावित करता है। कृषि विभाग के साथ जिला प्रशासन और जलसंसाधन विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि योजना लागू होने पर किसानों की आवशयकता अनुसार संसाधन पूर्ण हो जाएं ताकि योजना लागू होने पर किसान इससे वंचित ना रहें




More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच