Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बाला प्रसाद साहू रिपोर्टर



बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दा को लेकर कांग्रेस का “घर चलो घर-घर चलो अभियान” 1 फरवरी से 28 फरवरी तक प्रदेशभर में चलाया जाएगा। इस संबंध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा एवं कार्याकारी अध्यक्ष राजा चौरसिया ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक ली जिसमें ब्लाक अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा ने कहा कि पीसीसी अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम कमलनाथ के मार्गदर्शन में अभियान की रूप रेखा तैयार की गई है। जो एक माह तक भाजपा सरकार की भ्रष्ट नीतियों, आसमान छूती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी और किसानों के साथ हो रहे अन्याय को उजागर करेगी। साथ ही कांग्रेस में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए सदस्य बनाया जाएगा। ये होंगे मुख्य मुद्दे श्री द्विवेदी ने कहा कि किसानों पर बिजली बिल की मार सहित स्थानीय मुद्दों को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए प्रतिदिन 5 पोलिंग में जाएंगे इस अभियान की निगरानी एवं शुरुआत जिला कांग्रेस के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा सतना के प्रभारी पूर्व विधायक जबलपुर नरेश सराफ एवं मैहर ब्लॉक की प्रभारी रश्मि सिंह की विशेष उपस्थिति में वार्ड क्रमांक एक शारदा देवी मंदिर से कार्यक्रम की शुरुआत की जायेगी वरिष्ठ नेता घर घर जाकर लोगों की जन समस्याओं को सुनेगे। साथ ही प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराएंगे। कांग्रेस नेता ने निधन पर दी श्रद्धांजलि बैठक के उपरांत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव रज्जी जान के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कांग्रेस पदाधिकारी दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही श्रद्धांजलि से पहले रज्जी जान द्वारा कांग्रेस पार्टी के लिए किए गए कार्यों को याद किया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष सहित प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मैहर प्रभात द्विवेदी दद्दा कार्यवाहक अध्यक्ष चंद्रकांत राजा चौरसिया पीसीसी सदस्य ओम वाला सिंह प्रदेश महामंत्री देवेंद्र सोनी रामावतार चौरसिया केशव चौरसिया अशोक सराफ चूड़ामणि बरोलिया राघवेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष सेवादल अरुण तने मिश्रा यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष उदय राज सिंह प्रदेश सचिव बृजेंद्र शर्मा पंकज कुशवाहा राघवेंद्र सिंह जिला सचिव रजनीश शर्मा किसान कांग्रेस पदाधिकारी कुलभूषण गौतम राम सिंह बुंदेला अखंड सिंह केशव कुशवाहा वीरेंद्र नामदेव चूल्हा भाई जान पार्षद बारीक भाई रमेश प्रजापति दिनेश सावलानी देवेंद्र अग्रवाल समर्पण शुक्ला पराग द्विवेदी संजय साहू चंदा रावत ऋषिकेश पांडे सुनील कोरी कमलेश ताम्रकार नसीम भाई पप्पू भाई जान जितेंद्र कुशवाहा रोशन लाल कुशवाहा नवनीत श्रीवास्तव एनएसयूआई अध्यक्ष विष्णु भट्ट पियूष चौरसिया मदन पटेल उमरी नसीब खान जानू मास्टर इसराइल भाई शारदा साहू अजीर बिहारी द्विवेदी जितेंद्र पांडे अच्छय दहिया आयात उल्ला खान साहब मुकेश कुशवाहा परसवारा बादशाह पटेल अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।