इरफान अंसारी रिपोर्टर
अवंतिका पुरी आश्रम क्षीरसागर के संत श्री 1008 रामदास महाराज ने आज सुबह वृद्धा अवस्था के चलते अंतिम सांस ली.
यह जानकारी महाराज के अनुयाई हनुमान दास महाराज को लगी वैसे ही आश्रम से जुड़े धर्मालु जनों का आगमन ब्रह्मलीन हुए महाराज के दर्शन हेतु उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने संत की अंतिम यात्रा में शामिल होकर चक्रतीर्थ पर पहुंच कर भजन कीर्तन के सत्संग के साथ विदाई दी। आश्रम से जुड़े भक्तों के अनुसार महाराज की अस्थि विसर्जन मां शिप्रा की गोद में करने के साथ-साथ हरिद्वार गंगा मैया में की जाएगी। वही ब्रह्म भोज एवं भंडारा भी रखा जाएगा


More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच