इरफान अंसारी रिपोर्टर
राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी की आज 74 वीं पुण्यतिथि देशभर में मनाई जा रही है,इन सबके बीच उज्जैन में कांग्रेस समर्पित कार्यकर्ता क्षीरसागर स्थित गांधी प्रतिमा के समीप सांकेतिक मौन उपवास पर बैठे शहर कांग्रेस सचिव विजय शर्मा ने मोन उपवास से पूर्व बताया कि उपवास के पीछे हमारा उद्देश्य गोडसे वादी विचारधारा के लोगों को सद्बुद्धि मिले तथा वर्तमान में लगातार महात्मा गांधी पर टीका टिप्पणी की जा रही है,जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं तथा आज बापू की पुण्यतिथि पर हम सांकेतिक उपवास पर बैठे हैं,हम उनके पद चिन्हों पर चलने की कोशिश करते हैं तथा उन्होंने भी देश विरोधी ताकतों का सामना उपवास आदि कर किया था तथा उन्हें झुकने पर मजबूर किया था।


More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग