Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत



लहार विधानसभा के मछण्ड क्षेत्र के महावीरगंज गाँव में युवाओ द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन किया ।चौपाल में गांव की छोटी छोटी समस्याओं एवं शराबबन्दी को लेकर उपस्थित सभी युवाओं ने चर्चा की। युवा चौपाल में बोलते हुए सामाजिक कार्यकर्ता *संजीव नायक एडवोकेट* ने कहा कि सामाजिक समरसता ही हमारे गाँव व् क्षेत्र का विकास करा सकती है आज कल जो महापुरुषों के नाम पर जाति के नाम पर जो माहौल को ख़राब किया जा रहा है वह देश विरोधियो का एक षड्यंत्र है इससे हमें बचना होगा एक रहना होगा हम सब एक है । संजीव नायक एडवोकेट ने शराब के विषय में बोलते हुए कहा कि घरेलू हिंसा का मूल कारण शराब ही है शराब के विरुद्ध युद्ध मे आप सब की जरूरत है उन्होंने कहा कि शराब मुक्त गांव से ही शराबमुक्त समाज का निर्माण हो सकता है,नशे के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा उन्होंने कहा कि सर्व समाज के सहयोग से ही नशा मुक्त समाज का निर्माण होगा।शराब के कारण ही अपराधों का जन्म होता है कार्यक्रम में बोलते हुए सामाजिक कार्यकर्ता *शाहिद हुसैन* ने कहा कि गांव की छोटी छोटी समस्याओं का निदान चौपाल लगा कर किया जा सकता है जातिगत द्वेष मिटाकर अपराध मुक्त शराब मुक्त गांव का निर्माण किया जाना चाहिए।उन्होंने नशे से दूर रहने का सभी से आह्वान किया उन्होंने कहा कि नशा नाश करता है,नशे से दूर रहने के लिए संकल्प पर अडिग रहने की जरूरत है चौपाल में बोलते हुए युवा सामाजिक कार्यकर्ता *गौरव सिंह * ने कहा कि समय आ गया है कि हम युवा एकजुट होकर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संघर्ष करें चौपाल को *देवेंद्र सिंह तथा अमित पचौरी नरेंद्र सिंह * ने सम्बोधित किया तथा
शराब से होने बाले दुष्परिणामो के बिषय में एक एक कर विस्तार से बताया चौपाल में उपस्थित लोगों में प्रभात सिंह कुशवाह मोतीलाल कुशवाह छत्रपाल कुशवाह लल्लूराम जगदीश कुशवाह गैंदालाल कुशवाह राजेंद्र कुशवाह रामदास शेरसिंह अतर सिंह बीरेंद्र सिंह बलराम सिंह तुलाराम प्रताप भानु सिंह गंगाराम सिंह मूलचंद्र जगत सिंह रामप्रसाद कुशवाह रामनाथ लालसिंह संदीप कुशवाह अजय कुशवाह संतोष सिंह सुनील सिंह ब्रजेश सिंह दीपक कुशवाह अनील सिंह कोमल सिंह अजय सिंह सनी सिंह योगेंद्र सिंह गोलू सिंह देवेंद्र सिंह जितेंद्र सिंह धर्मेंद्रसिंह गोविन्द संजू शिवम कुशवाह रवि सिंह दोहरे मनोज दोहरे रामलखन दोहरे राजवीर दोहरे साहिल दोहरे आदि उपस्थित थे