
कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल ए. के निर्देशानुसार कल्लोबाई पत्नि स्व0 श्री गोपाल अहिरवार को उसकी भूमि पर कब्जा प्रदान किया गया। अनुविभागीय अधिकारी गुना श्री वीरेन्द्र बघेल के मार्गदर्शन में बमौरी तहसील के अंतर्गत तहसीलदार बमौरी श्री गौरीशंकर बैरवा के द्वारा विकास खण्ड बमोरी में स्थित बमौरी की भूमि सर्वे क्रमांक 56/1/4 रकबा 1.045 है. में 10 वर्ष से स्वयं के भूमि स्वामित्व की भूमि पर भटक रही विधवा महिला कल्लोबाई बेबा गोपाल अहिरवार पर अनावेदक रमेश, पृर्थी पुत्रगण खेमचन्द्र कुशवाह नि. बमौरी द्वारा बैजा कब्जा करने वालों को मौके से बेदखल कर आवेदिका को गेंहू की खड़ी फसल पर कब्जा दिया गया। अनावेदक रमेश, पृर्थी पुत्रगण खेमचन्द्र कुशवाह पर 5000-5000 रूपये अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है। आगे भी अवैध कब्जाधारियों को बेदखल किया जाकर पीडितों को कब्जा दिया जावेगा। कार्यवाही के दौरान राजस्व व पुलिस अमला मौके पर उपस्थित रहा।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है