शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर
आजाद नगर स्थित श्री गणेशधाम मंदिर में शुक्ल पक्ष 5 फरवरी शनिवार को बसंत पंचमी पर्व के पावन अवसर पर पंडित विकास शर्मा के सानिध्य में 16 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए निर्मल मंगवानी ने बताया कि स्थापना दिवस के शुभ अवसर प्रात: काल भगवान श्री गणेश जी की मुर्ति का पंचामृत स्नान एवं रात्रि में आयोजन की महाआरती हुई। वही संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। इस मौके पर आयोजित विशाल भंडारा में क्षेत्र सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, सेवादास पटेल, राजेश डोंगरे, प्रमोद जैन, लोकेश पचोरी, पूर्व वार्ड पार्षद संजय राणा, मंगलेश तोमर, भावेश बिल्लोरे, वीरेंद्र डेंम्बरा, भगवानदास चंदवानी, क्षेत्र की माता बहनों, रहवासियों आदि सहित दूर दूर से आए हुये श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी श्रद्धा पूर्वक प्रसादी ग्रहण की।


More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।