Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बुद्धनाथ चौहान की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश शासन ने जारी किया आदेश लगेगा महादेव मेला लगेगा

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा एवं होशंगाबाद जिले के मध्य सतपुड़ा की वादियों में स्थित चौरागढ़ में लगने वाला यह मेला इस बर्ष भी लगेगा मध्य प्रदेश के श्रद्धालु भक्तगण भगवान शिव के भक्त अपनी मनोकामना को लेकर सतपुड़ा की पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित चौरागढ़ मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव शंकर भोलेनाथ के दर्शन करते हैं। इन दोनो आदिवासियों की वार्षिक आजीविका का आधार केंद्र यही मेला होता है। इस मेले में आने वाले श्रद्धालुगणों के द्वारा खानपान, पूजन सामग्री एवं कई जंगली औषधियां सहित कई सामानों का क्रय इन आदिवासियों से किया जाता है। जिसके चलते इन आदिवासियों का भरण पोषण वर्ष भर चलता है। इस मेले की वर्षों पुरानी परंपरा एवं प्रतिष्ठा को मद्देनजर रखते हुए मध्यप्रदेश शासन ने महादेव मेला लगाने का आदेश जारी करते हुए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का आग्रह किया है