इरफान अंसारी रिपोर्टर
भोपाल राजधानी भोपाल के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजली कर्मचारियों पर तलवार से हमला करने के प्रयास का मामला सामने आया

बता दें कि बिजली के कर्मचारी किशन गुप्ता नाम के युवक का ₹18000 का कोरोना काल के समय आए बिल को वसूलने के लिए पहुंचे थे, उसी दौरान जिसके घर मिलने गए उसने तलवार निकाल ली और हमला करने का प्रयास किया बिजली कर्मचारियों ने जान बचाकर वहां से भागे और सीधे अरेरा हिल्स थाने पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारी के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है कि आरोपी किशन गुप्ता के पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड है जिनको पुलिस खंगाल रही ।
आरोपी का तलवार लहराते हुए वीडियो भी सामने आया।
ड्यूटी पर तैनात बिजली कर्मियों से दुर्व्यवहार या मारपीट महंगी पड़ सकती है, पिछले कुछ दिनों से बिजली अमले पर बढ़ रही हमले की घटनाओ के बाद मध्यप्रदेश के प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे ने ड्यूटी पर तैनात बिजली कर्मियों से दुर्व्यवहार या मारपीट के मामलों को शासकीय कामकाज में बाधा डालने के तौर पर संज्ञान लेकर तुरंत कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच