*नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन की बैठक में नवीन पदाधिकारियों की हुई घोषणा*
गुना। नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र त्यागी की अध्यक्षता में शनिवार को गुना में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संभागीय उपाध्यक्ष सुमनलाल जिला ग्वालियर की उपाध्यक्ष ओमश्री यादव जिला ग्वालियर सचिव टीनू कुंचेरिया , प्रियंका मोहने वरिष्ठ कोषाध्यक्ष संदीप कौर, संगठन मंत्री उर्मिला सेन उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष व संभाग की कार्यकारणी के लिए संभागीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें प्रीति श्रीवास्तव एवं रानी पंत को संभागीय कार्यकारणी सदस्य
सर्वसम्मति से चुना गया। तो वही नमिता खादीकर को जिलाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में नवीन पदाधिकारियों ने भविष्य में गुना के सभी नर्सिंग ऑफिसर्स ने मिलकर साथ काम करने का भरोषा दिलाया। साथ ही प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद दिया।

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।