Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सीमेंट फैक्ट्री के पास आयशर वाहन अनियंत्रित होकर पलटी खा गया दो की मौत

सरदारपुर से राहुल राठोड़ की रिपोर्ट

सरदारपुर/ बदनावर-सरदारपुर हाईवे पर सीमेंट फैक्ट्री के पास आयशर वाहन अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। आईसर वाहन की चपेट में तीन बाइक आ गई। जिसमें से दो बाइक चालक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बदनावर से सरदारपुर की ओर प्लास्टिक के पाइप भरकर आ रहे आईसर वाहन क्रमांक एपी 09 जीएफ 3121 का सिमेंट फेक्ट्री के समीप अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह पलटी खा गया। इस दौरान बदनावर की ओर जा रही तीन बाइक को आईसर वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाईक चालक केसुराम मारू उम्र 45वर्ष निवासी सरदारपुर तथा बाईक चालक निर्भयसिंह पिता सुरजी उम्र 45 वर्ष निवासी आनंदखेडी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतकों के शव एवं घायलों को ग्रामीणों की मदद एवं एम्बुलेंस की सहायता से हास्पिटल पहुंचाए। सरदारपुर टिआई अभिनव शुक्ला व सरदारपुर पुलिस मौके पर पहुंचीं।