शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर


खंडवा। जैसे-जैसे महाशिवरात्रि पर्व की तिथि निकट आ रही है शहर भर में धार्मिक माहोल बनता जा रहा है। पर्व को लेकर गली मोहल्लों में स्थित शिवालयों में धार्मिक उल्हास दिखाई पड़ रहा है। वही क्षेत्रों को केसरिया झंडों से सजाया जाकर रहा है। रामेश्वरपुरम रमा कॉलोनी में क्षेत्रवासियों के सहयोग से श्री नंदेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव लिंग की प्राण प्रतिष्ठा पंडित प्रबल दीक्षित के मंत्रोंच्चारण के मध्य की गई। यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सिंधी समाज प्रदेश प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस मौके पर शैलेश मसानी, हरू आसवानी, विनोद गुप्ता, राहुल पालीवाल, रजनीकांत सोनी, विनोद मोटवानी, विजयजी, पाराशर जी, दिनेश जी, जोगे जी एवं अनेक क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में भगवान भोलेनाथ स्वरुप शिवलिंग की एक पालकी यात्रा ओम नमः शिवाय के गगन भेदी महामंत्र के उच्चारण के साथ निकाली गई। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा हवन यज्ञ, आरती पश्चात प्रसादी प्राप्त की गई।।।
More Stories
श्री तारा बहुउद्देशीय संस्थान नागपुर के अध्यक्ष श्रीमती. मनुजा निलेश तिवारी इनके द्वारा दिनांक 18/10/25 शनिवार को श्री. शिवगौरी नागनाथ मंदिर चंदन नगर नागपुर यह पर मोफत आरोग्य रोग निदान शिबीर का आयोजन किया गया था।
महाराष्ट्र राज्य के जिला गडचिरोली दिवाली त्योहार के पर्व पर प्रशासन द्वारा अवैध रूप से शराब पर प्रतिबंध के लिए आमजन द्वारा मांग
शालीनता से पुरस्कृत आष्टी पोलिस निरीक्षक श्री विशाल काळे द्वारा शहर में शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश की अनोखी पहल