Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*महिला की सनसनीखेज हत्या की घटना का हुआ खुलासा*

*थाना जनकगंज क्षेत्र में महिला की गला काटकर हत्या करने वाले अज्ञात आरोपी को पुलिस ने छः घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार*

ग्वालियर – आज दिनांक 27.02.2022 को फरियादी परमाल बंजारा निवासी गोल पहाड़िया ने थाना जनकगंज आकर रिपोर्ट की थी कि उसकी बहिन पपीता उर्फ सबिता का शव घर से कुछ दूर स्थित झाड़ियों के पीछे पड़ा हुआ है। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी बहिन की गला काटकर हत्या कर दी गई है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना जनकगंज पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के विरूद्व अप.क्र. 196/2022 धारा 302 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। जनकगंज क्षेत्र में हुई उक्त महिला की सनसनीखेज हत्या की घटना को गंभीरता से लेते हुए *पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अनिल शर्मा,भापुसे* द्वारा हत्या के प्रकरण का शीघ्रता से खुलासा कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे* द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक (शहर पश्चिम) श्री सत्येन्द्र सिंह तोमर को थाना पुलिस बल की टीम बनाकर उक्त हत्या के अज्ञात आरोपी की पतारसी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार नगर पुलिस अधीक्षक लश्कर श्री आत्माराम शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जनकगंज निरी. संतोष यादव के नेतृत्व में उक्त अंधेकत्ल का पर्दाफाश करने हेतु टीम को लगाया गया। पुलिस टीम को विवेचना के दौरान आये तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना के आधार पर ज्ञात हुआ कि मृतक महिला का एक व्यक्ति से अवैध संबंध थे तथा घटना से पूर्व उक्त व्यक्ति को महिला के साथ देखा भी गया है। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर से उक्त व्यक्ति को बिजली घर रोड, गोल पहाड़िया से पकड़कर उक्त हत्याकाण्ड के संबंध में पूछताछ की तो उसके द्वारा उक्त हत्या करना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपी ने पुलिस को बताया कि उक्त मृतक महिला से उसके पूर्व से अवैध संबंध थे तथा उसको लगता था कि मृतिका के अन्य लोगों से भी अवैध संबंध हैं। आरोपी द्वारा दिनांक 26.02.2022 को रात में मृतिका को मिलने के लिये घर के पास स्थित सूनसान स्थान पर बुलाया था, जहां उसके द्वारा छुरा से मृतिका का गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त छुरा तथा खून लगे कपड़ों को आरोपी के पास से जप्त किया। मृतिका के संबंध में जानकारी लेने पर पुलिस को ज्ञात हुआ कि मृतका के पति प्रकाश की मौत दस साल पहले बिलौआ में स्थित खदान में काम करते समय ब्लास्ट से मृत्यू हो गई थी और पति की मौत के बाद वह अपने बेटे रवि और बेटी खुशी के साथ मायके में मां के पास रह रही थी।