विजय शर्मा की रिपोर्ट

भिण्ड के थाना असवार के अंतर्गत सुबह 05 बजे प्रसूता महिला को,डायल-112/100 सेवा ने लहार अस्पताल पहुँचाया
जिला भिण्ड के थाना असवार के अंतर्गत सुजानपुरा गाँव में एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही थी। महिला को अस्पताल ले जाने हेतु पुलिस सहायता के लिए यह सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 05-03-2022 को सुबह 05:00 बजे प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल भिण्ड जिले के असवार थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 एफ.आर.व्ही. स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि एक महिला को असहनीय प्रसव पीड़ा हो रही थी चिकित्सा वाहन व्यस्त होने एवं अस्पताल पहुँचने हेतु कोई साधन उपलब्ध नहीं होने पर डायल-112/100 स्टाफ ने प्रसूता महिला को परिजन के साथ एफ.आर.व्ही.वाहन से ले जाकर लहार अस्पताल में भर्ती करवाया।जहाँ प्रसूता वार्ड में महिला का उपचार किया जा रहा है।

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।