बिक्की चोहान रिपोर्टर
छिंदवाड़ा जिला भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू एवं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती ऊषा भमोरे के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती कृष्णा गौर जी के मुख्य आथित्य में पूजा लॉन छिंदवाड़ा में दोपहर 12 बजे से महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम होगा। इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्ग से सम्बन्ध रखने वाली महिलाओं का सम्मान होगा, जिसमे सभी मातृशक्तिओं को आमंत्रित किया गया है । इस कार्यक्रम में कामकाजी महिलाओं के साथ सांस्कृतिक, सामाजिक, खेलकूद, धार्मिक,राजनैतिक एवं पारिवारिक सहित हर वर्ग की महिलाओं को आमंत्रित किया गया है । अतः इस कार्यक्रम हेतु आप अपने परिवार की मातृशक्ति के साथ सादर आमंत्रित है ।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है