मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की प्रांतीय इकाई के आह्वान पर धरना व ज्ञापन
…
राहुल राठोड़ राजोद 9754799449
राजोद-मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की प्रांतीय इकाई के आह्वान पर प्रदेश भर के विकासखंड मुख्यालयों पर शिक्षकों की निम्नानुसार तीन ज्वलन्त समस्याओं के समाधान हेतु आज 7 मार्च को धरना व ज्ञापन का कार्यक्रम रखा गया इसी के आधार पर विकासखंड सरदारपुर ने भी ज्ञापन एस डी एम सरदारपुर को सौपा गया।
1. पुरानी पेंशन बहाली।*
2. सेवाकाल के अनुरूप पदनाम।
3. 2006 व बाद में नियुक्त अध्यापक संवर्ग को नियुक्ति दिनांक से क्रमोन्नति।
इस ज्ञापन को देते समय संघठन जिलाध्यक्ष मनमोहन उपाध्याय जिला सचिव पवन जैन, संयुक्त मोर्चा तहसील अध्यक्ष सुनील कुमार संचेती मध्यप्रदेश शिक्षक संघ तहसील अध्यक्ष लालचंद पाटीदार, विकास खंड अध्यक्ष पृहलाद पाटीदार , शिक्षक भोपाल सिंह, सचिन शर्मा, अमरसिंह चौहान, आदि अनेक शिक्षक साथी उपस्थित थे ज्ञापन का वाचन जिला उपाध्यक्ष भरत पाटीदार द्वारा किया गया।

More Stories
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन
अमानवीय तरह से हाथ बांध कर पिटने के बाद वायरल विडीयो के संबंध में अपराध पंजीबद्ध
कायाकल्प अभियान CHC मझौली में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का हुआ बाह्य मूल्यांकन