पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं. अभी रुझानों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर राज्यों में बीजेपी को जीत मिलती नजर आ रही है. ऐसे में बीजेपी कार्यकर्ताओं को दिल्ली बीजेपी मुख्यालय पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में जीत का जश्न मनाया जाएगा. वहीं आज शाम बीजेपी के आला नेता पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी इस जश्न में शामिल हो सकते हैं.
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने रुझानों में बहुमत हासिल कर लिया है. ऐसे में राज्य में बीजेपी कार्यकार्ताओं का जश्न शुरू हो गया है. रुझानों के मुताबिक आए आंकड़ों पर गौर करें तो बीजेपी 250 से ज्यादा सीटें जीत चुकी है, जबकि रुझानों में समाजवादी पार्टी 118 सीटों पर आगे है. वहीं, बीएसपी को 5 सीटें तो कांग्रेस 6 सीटें मिलती दिख रही है. बता दें कि अभी फाइनल नतीजे नहीं आए हैं.


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है