Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर। दिनांक 10.03.2022वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में जीरो टोलरेंस नीति के तहत अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 09/10.03.2022 की दरमियानी रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना पड़ाव क्षेत्रान्तर्गत ग्वालियर रेल्वे स्टेषन के प्लेटफार्म नं. 1 के वाहर सुलभ काम्पलेक्स के पास दो संदिग्ध व्यक्ति बैग में गांजा लिये खड़े हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को सूचना की तस्दीक कर गांजा तस्करों को पकड़वाने हेतु निर्देश किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री सत्येन्द्र सिंह तोमर एवं अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) द्वारा थाना पड़ाव की पुलिस टीम को गांजा तस्करों की धरपकड़ हेतु लगाया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक इन्दगरंज श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करनेे हेतु दिनांक 09/10.03.2022 की दरमियानी रात थाना प्रभारी पड़ाव विवेक अष्ठाना द्वारा आरपीएफ टीम से समन्वय स्थापित करते हुए पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान रेल्वे स्टेषन के प्लेटफार्म नं. 1 के वाहर सुलभ काम्पलेक्स के पास दो संदिग्ध व्यक्ति बैग तथा सामान लिये दिखे, पुलिस टीम को देखकर उन्होने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा दोनों संदिग्घ को धरदबोचा, पूछताछ करने पर उन्होने अपने आप को विषाखापट्नम(आध्रप्रदेश) का रहने वाला बताया। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेने पर एक के बैग में से गांजे के 06 पैकेट मिले तथा दूसरे के बैग में से 10 पैकेट गांजे के मिले, तस्दकी उपरान्त मिले कुल 16 पैकेट्स में गांजा भरा हुआ पाया गया, तौल करने पर गांजे का बजन लगभग 33 किलो 500 ग्राम कीमत लगभग 03 लाख 35 हजार रूपये का जप्त किया गया। थाना पड़ाव पुलिस द्वारा पकड़े गये तस्करों को गिरफ्तार कर उसके पास से गांजा विधिवत जप्त किया गया। आरोपियों से गांजा लाने तथा बेचने के सबंध में पूछताछ की जा रही है। थाना पड़ाव में पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ अप.क्र. 121/22 धारा 8/20 एनडीपीएस का प्रकरण पंजीबद्व कर विवचेना में लिया गया है। ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति के तहत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

जप्त मशरूका: कुल 33 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती 03 लाख 35 हजार रूपये का जप्त।

सराहनीय भूमिका: उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पड़ाव निरी0 विवेक अष्ठाना, उनि मुकेष शर्मा, प्र.आर. प्रमोद शर्मा, आर. संजीव, राहुल, शिवकुमार, रविन्द्र कंषाना, म.आर. इंदु आरपीएफ की टीम- उप निरी. रविन्द्र सिंह, प्र.आर. सुनील सिंह, दीपेन्द्र सिंह, शिवनंदन, आर. शकील, राजकुमार तोमर की सराहनीय भूमिका रही।