रैकिंग के बाद हुई मौत को लेकर बरमंडल में सर्व समाज ने विरोध स्वरूप निकाला कैंडल मार्च
·राहुल राठोड़ 9754799449
सरदारपुर -बरमंडल इंदौर के इंडक्शन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस अध्ययनरत छात्र चेतन पाटीदार की रैकिंग के बाद हुई मौत को लेकर बरमंडल में सर्व समाज ने विरोध स्वरूप कैंडल मार्च निकालकर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। स्थानीय श्री राम रामेश्वर चौक पर छात्र चेतन पाटीदार को श्रद्धांजलि दी गई और गांव के प्रमुख मार्गों में कैंडल मार्च निकाला गया तथा दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई | 2 मिनट का मौन रखकर मृत छात्र को श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर विक्रम पाटीदार, जीवन पटेल,बगदीराम पटीदार, जानकीलाल पाटीदार, सुरेश पाटीदार, रविराज खोकर,गोपाल पाटीदार,शुभम पाटीदार, वर्दीचंद चावड़ा, बालमुकुंद चौधरी,गोपाल रावडिया,अरुण पाटिल उपस्थित थे

More Stories
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?