बाल किशोर मिश्रा रिपोर्टर




अटेर भिंड मध्यप्रदेश = अटेर ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव ने स्वच्छ भारत अभियान के नियमों को ताक पर रखा,अटेर पंचायत में गंदगी का जमावड़ा, ग्राम पंचायत वासियों के द्वारा शिकायत करने पर भी सरपंच और सचिव नहीं लेते हैं सुध-बुध, जबकि अटेर ग्राम पंचायत एक तहसील,विधानसभा होते हुए भी अटेर में जगह-जगह गंदगी का जमावड़ा बना हुआ है वही बीच रास्ते में नालियां बह रही है और जगह-जगह पर कचरो का ढेर दिखाई देता है,
केंद्र सरकार और राज्य सरकार स्वच्छ भारत अभियान के लिए लाखों रुपए स्वच्छता के लिए धनराशि देती है फिर भी ग्राम पंचायत में नहीं दिखाई दे रही है सफाई।
अटेर ग्राम पंचायत तहसील होने के बावजूद भी अटेर में एसडीएम तहसीलदार जनपद सीईओ अटेर थाना होते हुए भी न तो अधिकारी अटेर पर गौर कर रहे हैं ना ही सरपंच और सचिव गौर कर रहे हैं, जब नगरवासी अधिकारियों से और सरपंच सचिव से सफाई की बातचीत करते हैं तो इन लोगों के पास बातचीत करने का समय तक नहीं होता फिर कैसे होगा अटेर का विकास कैसे होगी ग्राम पंचायत स्वच्छ।
केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार स्वच्छता के लिए लाखों करोड़ों रुपए खर्च करके स्वच्छता अभियान चलाती है फिर भी कोई सफाई नहीं दिखाई देती है सिर्फ कागजों में ही स्वच्छता अभियान चलाया जाता है वास्तविकता में पंचायतों में कोई सफाई नहीं होती। सरपंच और सचिव के द्वारा कह दिया जाता है कि सफाई कर्मियों के लिए हमारे पास पैसे नहीं है देने के लिए।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है