
ग्वालियर डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बनने पर शहर वासियों की तरफ से भाजपा युवा नेता मनोहर साहू ने दी युवराज महाआर्यमन सिंधिया को बधाई शुभकामनाएं।
जानकारी के अनुसार ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा 27 मार्च को हुई थी, इसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया और वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच नई कार्यकारिणी को लेकर चर्चा हुई थी।
रविवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की गई, इसके अनुसार प्रशांत मेहता को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, और महाआर्यमन सिंधिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अभी तक वे एसोसिएशन के सदस्य थे। उनके साथ जीवाजी यूनिवर्सिटी में शारीरिक शिक्षा विभाग के डायरेक्टर रहे डॉ. राजेंद्र सिंह को भी उपाध्यक्ष बनाया है। इनके अलावा उपाध्यक्ष रहे संजय आहूजा को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। वीरेंद्र बापना को कोषाध्यक्ष पद पर यथावत रखा गया है।

More Stories
ग्वालियर में पंच दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ कल से
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है