बालाप्रसाद साहू रिपोर्टर
लोकेशन मैहर
भारत का संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती ग्राम गोगरी में मनाई गई

मैहर विधानसभा के ग्राम पंचायत गोबरी पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई बताया जा रहा है की बाबा साहेब भारतीय संविधान सभा का गठन हुआ। संविधान सभा में कुल 379 सदस्य थे, जिसमें 15 महिलाएं थीं। संविधान की ड्राफ्टिंग समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर थे। यह उस दौर में बहुत बड़ी बात थी कि जब छुआछूत और जाति-पाति मानी जाती थी, तब एक अस्पृश्य व्यक्ति को प्रभावशाली पद मिला हो। कई विशेषज्ञों के मुताबिक, संविधान सभा में बाबा साहेब का चयन उनकी प्रशासनिक दक्षता और राजनीतिक प्रभाव के कारण हुआ था।
संविधान निर्माण के लिए जिस ड्राफ्टिंग कमेटी का गठन हुआ उसके मुखिया के तौर पर अंबेडकर का निर्वाचन हुआ। बाबा साहब ने यह संबिधान सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया था जिसमे उनका मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के लिए आर्थिक , समाजिक, राजनैतिक, उत्थान था डॉक्टर भीमराव की जयंती पर सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप