वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अभिनव चौकसे,भापुसे के मार्गदर्शन में आज दिनांक 22.04.2022 (शुक्रवार) को यातायात पुलिस द्वारा लश्कर क्षेत्र के नया बाजार, सराफा बाजार, छापा खाना महाराज बड़ा, लोहिया बाजार, दाल बाजार, गस्त का ताजिया, काजल टॉकीज आदि वनवे मार्ग का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों के तहत वनवे मार्ग का उल्लंघन करने वाले 52 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर 26 हजार रुपए का जुर्माना जमा कराया गया। इसके अतिरिक्त भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अन्य धाराओं में भी चालानी कार्यवाही की गई। यातायात पश्चिम द्वारा आज दिनांक को कुल 91 वाहन चालकों के विरूध्द चालानी भी कार्रवाई कर ₹40,250-/ शमन शुल्क जमा कराया गया








More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है