इरफान अंसारी रिपोर्टर

उज्जैन पुलिस आम नागरिकों की मदद हेतु सदैव तत्पर।
ग्रीष्म ऋतु के चलते लगभग 1000 पंचकोषी यात्रियो को उंडासा प्वाइंट पर वितरित किए गए छाछ के पैकेट
पुलिस अधीक्षक उज्जैन सत्येन्द्र कुमार शुक्ल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश भूरिया व नगर पुलिस अधीक्षक अश्विनी नेगी , डीएसपी अजय रिठोरिया
के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चिमनगंज जितेंद्र भास्कर के नेतृत्व में उज्जैन पुलिस/ प्रशासन द्वारा भीषण गर्मी में पंचकोशी यात्रा कर रहे लगभग 1000 यात्रियों के लिए छाछ के पैकेट की व्यवस्था की गई ।
ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए लगभग 118 किलोमीटर की पंचकोशी यात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुओं की सुविधा एवम यात्रा को सुगम बनाने हेतु पुलिस/प्रशासन द्वारा नित्य ही विभिन्न प्रकार के प्रयास किए जा रहे है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 28.04.22 को उंडासा पॉइंट पर लगभग 1000 यात्रियों को छाछ के पैकेट वितरित किए जाकर यात्रियों को भीषण गर्मी के चलते कठिन यात्रा को पूर्ण करने हेतु उत्साहित किया गया।
सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी जितेन्द्र भास्कर, सउनि लक्ष्मीकांत गौतम , प्रआर मांगीलाल मीणा, आरक्षक जगदीश, आरक्षक मनीष, महिला आरक्षक रीना चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप