
अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश कृषि साख सहकारी संस्था के कर्मचारियों ने दिनांक 4 फरवरी 2021 से अपनी मांगे ना माने जाने तक अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।
डबरा:-प्रदेश भर में कृषि साख सहकारी संस्था के कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं इसी के चलते डबरा में भी कृषि साख सहकारी संस्था के कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर डबरा अनुविभागीय अधिकारी के नाम नायब तहसीलदार सीताराम वर्मा को एक ज्ञापन दिया है ज्ञापन में कर्मचारियों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को पूरा किए जाने की बात कही है कर्मचारियों की मांगे ना माने जाने पर दिनांक 4 फरवरी 2021 से सभी सहकारी संस्था के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल करने का निर्णय लिया है।
वहीं पर प्रदर्शन कर रहे साख सहकारी संस्था के कर्मचारियों की बात करें तो उनका कहना है कि उनकी तीन सूत्रीय मांगे हैं जिन्हें पूरा करने के लिए वह प्रदर्शन कर रहे हैं उनकी पहली मांग कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर है तो दूसरी मांग में कर्मचारियों ने संस्थाओं पर वितरण के लिए भेजे जा रहे राशन में कटौती करना बताया गया है। वहीं तीसरी मांग में कर्मचारियों का कहना है कि सहकारी संस्थाओं के उपार्जन केंद्रों पर जो किसानों से खरीदी की गई थी उनके कमीशन भुगतान आज दिनांक तक कर्मचारियों को नहीं किए गए हैं उन्हें जल्द किया जाए। इन्ही तीनों मांगों को लेकर सभी कर्मचारी लामबंद हुए हैं और जब तक उनकी यह मांगे पूरी नहीं हो जाती हैं तब तक सभी कर्मचारी 4 फरवरी 2021 से अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर बैठ रहे हैं।

More Stories
महाराष्ट्र राज्य जिला “गढ़चिरौली के लिए स्वतंत्र विजन तैयार करें; राष्ट्रीय औसत से आगे निकलने का लक्ष्य रखें” संयुक्त सचिव प्राजक्ता लवंगारे-वर्मा द्वारा प्रधानमंत्री धनधान्य किसान योजना की समीक्षा
देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में गडचिरोली जिला वार्षिक योजना की समीक्षा; 668 करोड़ के अतिरिक्त फंड की मांग…..
स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी से महाराष्ट्र में होगा तेजी से परिवर्तन – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस….