Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बुद्ध नाथ चोहान रिपोर्टर

परासिया- जनपद पंचायत परासिया में जिला कलेक्टर के द्वारा भाजपा के सदस्य कैलाश सोनी को जनपद प्रधान बनाने के बाद भाजपा के ही काफी सदस्य नाराज हो गए हैं शुक्रवार को जनपद में जब कैलाश सोनी प्रधान का पदभार ग्रहण किया तो भाजपा के 9 सदस्य शामिल नहीं हुए , केवल 2 सदस्य रंजना कोठारे एवं रंजनी सल्लाम ही शामिल हुई । भाजपा के 9 सदस्यों के नहीं आने पर माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के कहने पर भले ही कलेक्टर ने कैलाश सोनी को जनपद प्रधान बनाया लेकिन इन 9 सदस्यों से पार्टी के लोगों ने जनपद प्रधान किसे बनाया जाए इस बारे में सदस्यों से ना तो कोई चर्चा की और ना ही क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं सबसे लोकप्रिय नेता ताराचंद बावरिया से भी नहीं पूछा । शायद इसलिए पदभार के समय ताराचंद बावरिया मौजूद नहीं थे पदभार के कार्यक्रम में तीनों मंडल के अध्यक्ष के अलावा वरिष्ठ नेता अरुण कपूर, परासिया के विधानसभा प्रभारी योगेश साहू , जिला महामंत्री परम सिंह विज , भाजपा अनुसूचित जाति की जिला अध्यक्ष ज्योति डेहरिया अनुज पाटकर भर शामिल हुए । इस तरह देखा जाए तो कैलाश सोनी को लेकर भाजपा की गुटबाजी खुलकर सामने आई है यह भी माना जा रहा है कि जनपद के भाजपा सदस्यों की मंशा के विपरीत कैलाश सोनी को प्रधान बनाने से सदस्यों की नाराजगी के कारण भविष्य में होने वाले पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है सूत्रों से पता चला है कि कैलाश सोनी के रूखे व्यवहार, अहंकार और विवादित कार्यप्रणाली को लेकर अधिकांश भाजपा के जनपद सदस्य उसे जनपद प्रधान बनाने के पक्ष में नहीं थे लेकिन जनपद सदस्य पर जिला भाजपा के द्वारा जो निर्णय थोपा गया है उससे सदस्य काफी आहत हैं ।