Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

🚓 क्राईम ब्रांच व थाना पड़ाव पुलिस की संयुक्त कार्यवाही🚓

ग्वालियर पुलिस ने तानसेन रोड पर स्थित जिम के पास आईपीएल पर ऑनलाईन सट्टा खिलाते हुए एक सट्टेवाज को पकड़ा

🔴 पुलिस टीम ने एक मोबाइल तथा 700/-रूपये नगद एवं एक मोटर सायकिल की जप्त।
🔴 पकड़े गये सटोरिये से ऑनलाईन सट्टे का लाखों का हिसाब किताब मिला।

ग्वालियर 19.05.2022 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को दिनांक 18.05.2022 को रात्रि में जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना पड़ाव क्षेत्रान्तर्गत तानसेन रोड पर स्थित अभिन्न जिम के पास एक व्यक्ति मोबाइल पर आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा है। उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु एसएसपी ग्वालियर ने अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को पुलिस की टीम को आईपीएल क्रिकेट पर हार-जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे सटोरियों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर (दक्षिण) श्रीमती मृगाखी डेका,भापुसे से समन्वय स्थापित कर क्राईम ब्रांच व थाना पड़ाव पुलिस की संयुक्त टीम को सटोरियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री रत्नेश तोमर एवं सीएसपी इन्दरगंज श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी पड़ाव निरीक्षक विवेक अष्ठाना के नेतृत्व में दिनांक 18.05.2022 की रात्रि में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान तानसेन रोड पर स्थित अभिन्न जिम के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर एक व्यक्ति मोटर सायकिल पर बैठा मिला जिसके मोबाइल पर लगातार कॉल आ रहे थे। जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ा लिया गया और उसके वीवो कम्पनी के मोबाइल को चेक करने पर उसमें आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन सट्टा चलता पाया गया। पकड़े गये सटोरिया के पास से पुलिस टीम को एक वीवो कम्पनी का मोबाइल, 700 रूपये नगद, एक मोटर सायकिल तथा लाखों का हिसाब-किताब भी मिला। पकड़े गये सटोरिया ने पुलिस टीम को बताया कि वह ऑनलाईन साईड के माध्यम से हार-जीत का दाब लगाकर सट्टा खिला रहा था। पकड़े गये सटोरिया के खिलाफ थाना पड़ाव में अप0क्र0 237/22 धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग का प्रकरण पंजीबद्व किया गया।

बरामद मशरूका:- एक वीवो कम्पनी का मोबाइल, 700/-रूपये नगद तथा एक मोटर सायकिल।

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी पड़ाव निरीक्षक विवेक अष्ठाना क्राईम ब्रांच टीम- उनि सतीश यादव, प्र.आर. अनिल गुप्ता, आरक्षक देवव्रत तोमर, अवधेश तोमर, सोनू परिहार थाना पड़ाव टीम- सउनि रामनाथ पवैया, प्र.आर. शैलेष परमार की सराहनीय भूमिका रही।