Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी रख

आई.पी.एल क्रिकेट सट्टा खेलते तीन आरोपी को किया गिरफ्तार।

आरोपियों के पास से 9,97,500 रूपए नगदी व मोबाईल, लैपटॉप, एल.ई.डी टीवी सहित करीब 11,32,500
जप्त

आरोपियो के रजिस्टरो में मिला 90 लाख रुपए का हिसाब किताब, पुलिस पूछताछ जारी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उज्जैन सत्येन्द्र कुमार शुक्ल द्वारा शहर मे पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जुआ/सट्टा, सहित सभी प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए जा रहे है निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. इंद्रजीत बाकलबार (शहर), नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग माधवनगर विनोद कुमार मीणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली अमित सोलंकी व क्राईम ब्रांच प्रभारी उनि संजय यादव के नेतृत्व में थाना क्षेत्र मे आई.पी.एल सट्टा खेलते तीन आरोपीयो को मोबाईल, लैपटॉप, एल.ई.डी सहित नगदी 9,97,500 रूपए कुल करीब 11,32,500 रूपए के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

क्राइम ब्रांच

उज्जैन की एक विशेष संयुक्त टीम का गठन कर मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश दी गई। जहां तीन आरोपीगण आईपीएल के टी 20 क्रिकेट मैच पर सट्टे का हिसाब लिख रहे थे एवं फोन के माध्यम से लिखा पढ़ी कर रहे थे पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 09 मोबाइल फोन, क्रिकेट मैच देखने के लिए एलइडी टीवी एवं नगद ₹9,97,500 एवं सट्टे के हिसाब किताब लिखे तीन रजिस्टर जिनमें लगभग 90 लाख रूपए का हिसाब किताब मिला, साथ ही सेटअप बॉक्स एवं अन्य सट्टा उपकरण सहित कुल 11,32,500 की सामान जप्त कर तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली पर

अपराध क्रमांक 127/22 धारा 3, 4 द्युत अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों से आईपीएल क्रिकेट के सट्टे में लिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

प्रथम आरोपी पर थाना कोतवाली पर मारपीट, गाली गलौज, उपद्रव करना, निरोध हत्या का प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में कुल 3 अपराध पंजीबद्ध हैं।

• दूसरे आरोपी पर मारपीट, गाली गलौज, उपद्रव करना, निरोध जैसी गंभीर धाराओं में कुल 2 अपराध पंजीबद्ध है।

• तीसरे आरोपी पर मारपीट गाली गलौज उपद्रव करना निरोध हत्या का प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में कल 2 अपराध

क्राइम प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक विनोद मीना,
सब इंस्पेक्टर संजय यादव, हेड कांस्टेबल रूपेश बिडवान, हेड कांस्टेबल कृपाशंकर, आरक्षक कपिल राठौर, आरक्षक बलराम सिंह गुर्जर, आरक्षक अंकित चौहान, महिला आरक्षक किरण