Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्टेट हेड एम.पी.अभिषेक शर्मा

आपको बता दें प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कुंवर शहीद चैन सिंह जिन्हें मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है उन्हीं शहीद कुंवर चैन सिंह की विश्राम स्थली छापीहेड़ा नगर में वर्षों पुरानी है लेकिन आज उसकी दुर्दशा हो रही है कहते हैं आजादी की लड़ाई लड़ते समय अंग्रेजों की गोलियों से लथपथ होकर कुंवर सहित चेन सिंह छापीहैड़ा प्रवास के दौरान यहां विश्राम किए थे उस दौरान उनका रक्त बहा था तब यह स्थली बनाई गई थी शहीद कुंवर चैन सिंह के विश्राम स्थली के बारे में बताते हैं कि जिस जगह उनका रक्त गिरा था उनके रक्त के तेजपन में आज भी इतनी ताकत है की छोटे बच्चों को छोटी माता या बड़ी माता जैसी कोई भी बीमारी होती है तो यहां सर झुकाने मात्र से गंभीर बीमारियां सही हो जाती है ऐसा पुराने लोगों का कहना है लेकिन पुरातत्व विभाग संस्कृति विभाग व प्रशासन की अनदेखी के चलते आज शहीद कुंवर चेन सिंह की स्थली आज अपनी बदहाली को बयां कर रही है ऐसे में समाज सेवी मनोज भदौरिया ने उनकी स्थली को राष्ट्रीय स्मारक बनाने की प्रशासन से मांग की हे!!