अलीराजपुर ब्यूरो चीफ आरिफ हुसैन की रिपोर्ट
दिनांक 27-28 मई 2022 को स्वास्थ्य मेले का होगा आयोजन
अलीराजपुर, प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संस्कृति जैन ने बताया कि जिला चिकित्सालय परिसर अलीराजपुर में दिनांक 27-28 मई 2022 को स्वास्थ्य मेले का आयोजन प्रातः 09 बजे से सांय 04 तक किया जाएगा । इस स्वास्थ्य मेले में एमजीएम ,ऑरोबिन्दों एवं इन्डेक्स मेडीकल कॉलेज के विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे। कैंसर रोग संबंधी समस्या ,मानसिक रोग ,दमा रोग ,पेट रोग ,नेत्र रोग,साइकाइटिस्ट, प्लास्टिक सर्जरी ,शिशु रोग आदि से संबंधित विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क जॉच व उपचार किया जायेगा । सीएमएचओं डॉ प्रकाश ढोके ने जिलेवासियों से आव्हान किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य मेले का लाभ लेवे ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है