ब्यूरो न्यूज़ 24×7 इंडिया
मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव 25 जून से 8 जुलाई तक
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का ऐलान कर दिया। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने चुनाव की घोषणा करते हुए कहा कि बारिश के कारण पहले पंचायत चुनाव कराए जा रहे हैं। जिसके बाद पंचायत क्षेत्र के लिए आचार संहिता आज से ही लागू हो गई। हालांकि नगरीय निकाय में इसका प्रभाव नहीं होगा।
पंचायत चुनाव तीन चरण में होंगे। पहले चरण में 25 जून को, दूसरे चरण 1 जुलाई को और तीसरे चरण में 8 जुलाई को मतदान होगा। वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। पंचायत चुनाव ईवीएम से नहीं होंगे। मतपत्रों के जरिए चुनाव होगा। पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य पद की मतगणना का सारणीकरण तथा चुनाव परिणाम 14 जुलाई को होगा। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का ब्लॉक स्तरीय सारणीकरण 14 जुलाई को होगा। वहीं जि पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का जिला मुख्यालय पर समीकरण तथा चुनाव रिजल्ट 15 जुलाई को घोषित किया जाएगा।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है