शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर
खंडवा। रेलवे स्टेशन के समीप स्थित पार्वती बाई धर्मशाला में स्वर्णिम आई केयर एंड चिल्ड्रन हॉस्पिटल खंडवा के तत्वावधान एवं दीपक ऑप्टीकल्स के सहयोग से निःशुल्क बाल चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नगर एवं आसपास क्षेत्रों के नैत्र रोगियों की जांच कर दवाई एवं चश्मे के नंबर निःशुल्क प्रदान किए गए। यह जानकारी देते हुए भरत जीवनानी ने बताया कि शिविर के दौरान प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगभग 250 नैत्र रोगियों की जांच डॉ स्वप्निल जैन एवं छोटे बच्चों के स्वास्थ्य की जांच डॉ कृति जैन द्वारा की जा कर दवाई एवं चश्मे के नंबर निःशुल्क प्रदान किए गए। शिविर के दौरान भीमनदास जीवनानी, वीरेंद्र जगत, भरत जीवनानी, निर्मल मंगवानी, सोनू लाड़, इरफान खान, अरविंद लोंवशी, दिनेश कासडे, रविराज गुर्जर, आशीष राणे, कमलेश पंजाबी, नितिन यादव आदि सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।।
शेख़ आसिफ़ खंडवा

More Stories
आज जयपुर के RIC में आयोजित ‘अखिल भारतीय संस्थागत नेतृत्व समागम’ (NSIL-2026) के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पुलिस अधीक्षक SP महोदय श्री निलोउत्पल के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा का जागरूकता अभियान….
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आष्टी गाव मे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री प्रकाश आबिटकर गढ़चिरौली जिला दौरे के दौरान, उनका आष्टी में आगमन हुआ…