Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर संभागीय ब्यूरो मोहन शर्मा न्यूज़24×7इंडिया गुना

21हजार लोगों ने नही ली बूस्टर डोज की खुराक*

*12 से 14 वर्ष एवं 15 से 18 वर्ष के बच्चों को क्रमांक 2 में लग रहे हे टीका*
*जिले मे 19 लाख 91हज़ार का हुआ टीकाकरण*

गुना। कोरोना संक्रमण चौथी लहर से बचने स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में शत प्रतिशत लक्ष्य के साथ सातों दिन टीकाकरण किया जा रहा है। भाजपा जिला टीकाकरण प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की जिले में 21 हजार 400 से अधिक लोगों ने आज दिनांक तक बूस्टर डोज का टीका नही लगवाया है। इन सभी को स्वास्थ विभाग की ओर से बार बार मेसेज भी किया जा रहा हे। अभी फिलहाल में फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर एवं 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग का ही नि:शुल्क टीकाकरण किया जा रहा हे। प्राइवेट हॉस्पिटल एवं अन्य स्थानों पर इस केटेगिरी के अलावा किसी और को बूस्टर डोज नहीं लगाया जा रहा है। लेकिन अन्य लोगों को भी जिन्होंने दूसरे डोज का टीका लगवाने के 9 माह पूरे कर लिए हे उनको बूस्टर डोज का मेसेज पहुंच रहा हे। पर उनको गुना में अभी कही भी टीकाकरण नही किया जा रहा हे।
गुना नगर में 6700, बमोरी ब्लॉक में 2100, चाचौड़ा 5500, आरोन 2809, राधौगढ़ 2830 एवं भदोरा ब्लॉक में 2400 सहित जिले में 21 हजार 459 लोगों का बूस्टर डोज लगना शेष रह गया है। गुना नगर में बूस्टर डोज जिला चिकत्सालय के रेड क्रास भवन, उप स्वास्थ्य केंद्र बूढ़े बालाजी, संजीवनी क्लिनिक पर फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर एवं 60+ हितग्राहियों को ही कोविशील्ड वैक्सीन का प्रिकॉशन डोज लगाए जा रहे हे।

*12 से 14 वर्ष एवं 15 से 18 वर्ष के बच्चों को क्रमांक 2 में लग रहे हे टीका*

टीकाकरण प्रभारी श्री जैन ने बताया की 12 से 14 वर्ष एवं 15 से 18 वर्ष के बच्चों को नगर में बनाए गए एक मात्र स्थाई टीकाकरण केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 स्टेशन चौराहा (जय स्तंभ चौराहा गुना) पर ही कोर्बेवेक्स एवं कोवेक्सिन का पहला एवं दूसरा डोज का टीकाकरण किया जा रहा है। 12 से 14 वर्ष के बालक बालिकाएं को कोर्बेवेक्स वैक्सीन का पहला टीका लगवाने के बाद 28 दिन पूरे होने पर किसी भी स्कूल के छात्र अपना टीका लगवा सकते हे।
*19 लाख 91 हजार लोंगो का हुआ टीकाकरण*

श्री जैन ने बताया कि जिले मे आज दिनांक तक 19 लाख 91 हजार 381 से अधिक लोंगो का टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा चुका है। जिसमें 10 लाख 4 हजार 710 लोंगो को प्रथम डोज का टीकाकरण किया गया। तो वही 9 लाख 71हजार 693 लोंगो को दूसरे डोज का टीकाकरण हो चुका है। तो वही फ्रंट लाइन व हेल्थ केयर एवं 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोंगो को 14 हजार 978 बुस्टर डोज का टीकाकरण किया गया।