कटनी जंक्शन से मुड़वारा तक अवैध वेंडरों का जाल, यात्रियों की सेहत से खिलवाड़—रेल प्रशासन मौन
कटनी:
कटनी जंक्शन से लेकर कटनी मुड़वारा स्टेशन तक रेलवे परिसरों में अवैध कारोबार और अवैध वेंडरों का जाल तेजी से फैलता जा रहा है। यात्रियों की सेहत और सुरक्षा के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार रेलवे अधिकारी और सुरक्षा एजेंसियां आंखें मूंदे बैठी नजर आ रही हैं।
बताया जा रहा है कि मुड़वारा स्टेशन सहित कई रेलवे केंटीनों में बिना वैध आईडी कार्ड और बिना पुलिस वेरिफिकेशन के 10 से अधिक अवैध वेंडर धड़ल्ले से खानपान सामग्री बेच रहे हैं। यही नहीं, ट्रेनों के अंदर भी इन अवैध वेंडरों का आतंक बना हुआ है,
जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सूत्रों के अनुसार, कई जगहों पर वैध वेंडरों की आड़ में अवैध वेंडर काम कर रहे हैं। एक-एक ठेले और केंटीन में जहां चार अधिकृत वेंडर होने चाहिए, वहां 10-10 अवैध वेंडर सक्रिय हैं। ये वेंडर बासी खाना जैसे एक दिन पुराने समोसे और भजिया को दोबारा गर्म कर बेच रहे हैं, जिससे यात्रियों की सेहत पर खतरा मंडरा रहा है।
यात्रियों से ओवरचार्जिंग भी आम बात हो गई है—15 रुपये की पानी की बोतल 20 रुपये में बेची जा रही है। कई बार वेंडरों द्वारा यात्रियों से मारपीट और लूटपाट जैसी घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
सबसे हैरानी की बात यह है कि मुड़वारा स्टेशन के केंटीनों में बिना
अनुमति आलू पेटीस जैसे खाद्य पदार्थ खुलेआम बेचे जा रहे हैं, लेकिन रेलवे प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। ठेकेदारों पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे यह अवैध कारोबार और अधिक फल-फूल रहा है।
अब सवाल यह उठता है कि क्या रेल प्रशासन की यात्रियों के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं है? क्या अवैध वेंडरों से होने वाली कमाई के कारण कार्रवाई नहीं की जा रही…….?
फिलहाल, रेलवे की चुप्पी इस पूरे मामले में संदेह पैदा कर रही है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब जागेगा और इन अवैध वेंडरों पर कार्रवाई होगी या फिर यात्रियों को इसी तरह जोखिम भरी यात्रा करनी पड़ेगी।

More Stories
कटनी में 5 अप्रैल को निकलेगी श्री सत्य साई दिव्य रथ की भव्य शोभायात्रा, नगर में गूंजेगा शांति और प्रेम का संदेश
हनुमान जयंती पर श्रद्धा का सैलाब: श्री राम दूत सेना ने किया भव्य भंडारा, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
सर्वाधिक राजस्व वसूली कर नगर निगम ने रचा नया इतिहास, राजस्व में ऐतिहासिक उछाल वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड वृद्धि, पिछले वर्षों के आंकड़े पीछे छूटे अभियान और नवाचार बने सफलता की कुंजी करदाताओं की जागरूकता से मिला अभूतपूर्व परिणाम रिकॉर्ड वसूली से विकास कार्यो को मिलेगी नई रफ्तार