Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कटनी में 5 अप्रैल को निकलेगी श्री सत्य साई दिव्य रथ की भव्य शोभायात्रा, नगर में गूंजेगा शांति और प्रेम का संदेश
कटनी
सत्य, धर्म, शांति, प्रेम और अहिंसा के सार्वभौमिक संदेश के साथ श्री सत्य साई बाबा की दिव्य चरण पादुकाओं से सुसज्जित “श्री सत्य साई दिव्य रथ” इन दिनों मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में भ्रमण कर रहा है। विगत एक वर्ष से अधिक समय से यह पावन साई रथ प्रदेशभर के साई भक्तों को दर्शन देकर आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर रहा है।
इसी क्रम में अनूपपुर, शहडोल और उमरिया जिलों में श्रद्धालुओं को दर्शन देने के पश्चात 29 मार्च को यह दिव्य रथ कटनी जिले में प्रवेश कर चुका है। बरही, विजयराघवगढ़, भैंसवाही, घुनसुर और पटवारा सहित विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए 1 अप्रैल को रथ कटनी नगर पहुंचा, जहां भक्तों ने उत्साहपूर्वक स्वागत कर साई चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।
रथ यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न क्षेत्रों जैसे न्यू कटनी, शांतिनगर सहित अन्य उपनगरीय इलाकों एवं गोद लिए गए ग्राम शिवराजपुर के साथ कुलुआ, बड़खेरा और छहरी जैसे ग्रामीण अंचलों में भी साई रथ पहुंचकर प्रेम, शांति और सद्भावना का संदेश प्रसारित कर रहा है।
🚩 5 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
कटनी नगर में इस दिव्य अवसर पर 5 अप्रैल, रविवार को प्रातः 8 बजे कमानियागेट स्थित श्री हनुमान मंदिर से साई रथ की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
🙏 समिति की अपील
श्री सत्य साई सेवा समिति, कटनी ने नगर की धर्मप्रेमी जनता एवं प्रबुद्धजनों से अपील की है कि वे अपने परिवार और इष्ट मित्रों सहित उपस्थित होकर साई रथ के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करें।