हनुमान जयंती पर श्रद्धा का सैलाब: श्री राम दूत सेना ने किया भव्य भंडारा, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
कटनी। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर कटनी रेलवे स्टेशन जंक्शन के बाहर श्री राम दूत सेना द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना और हवन के साथ हुई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ लिया।
श्री राम दूत सेना द्वारा नियमित रूप से पिछले 8 महीनों से प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को महाआरती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। हनुमान जन्मोत्सव के इस विशेष अवसर पर आयोजित भंडारा भी इसी कड़ी का एक भव्य रूप रहा।
इस आयोजन में मंदिर पुजारी हरिवंश तिवारी, श्री राम दूत सेना के अध्यक्ष आदर्श जायसवाल सहित इंद्रा मिश्रा, अनिरुद्ध सिंह चौहान, हिमांशु प्यासी, प्रमोद पाठक, शैलेश दुबे, पीयूष जैन, सुरेंद्र सिंह, सूर्यकांत मिश्रा, प्रकाश राजपाल समेत बड़ी संख्या में सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन में अनुशासन और सेवा भावना का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

More Stories
कर्तव्यबोध के साथ समाजसेवा को राजनीति का आधार बनाने का आह्वान पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ, सांसद विधायक सहित वरिष्ठ नेता हुए शामिल, दिखा अनुशासन
कटनी ब्रेकिंग | अवैध बोरवेल माफियाओं का काला खेल बेनकाब रात के अंधेरे में धड़ल्ले से चल रही तमिलनाडु की भारी बोरिंग मशीनें!
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा