आशिफ शेख न्यूज़24×7 इंडिया खंडवा
सोमवार देर रात खंडवा में एक दर्दनाक हुआ सड़क हादसा , हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की हुई मौत, जिसमें एक मासूम भी शामिल*
सोमवार देर रात खंडवा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया , हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक मासूम भी शामिल है।
कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलटी खा गई, जिससे हादसा होना बताया जा रहा है।
घटना रोशनी से चार किलोमीटर दूर बाराकुंड फाटे के पास हुई है। मृतकों में दो भाई व एक 5 साल का बच्चा शामिल है। यह परिवार रीवा जिले का निवासी है। जो महाराष्ट्र के नागपुर में रहते है। नागपुर से ओंकारेश्वर दर्शन करने आए थे, वापस नागपुर के लिए निकल रहे थे। एक सप्ताह पहले ही नई कार खरीदी थी।
देर रात ढ़ाई बजे का मामला
रोशनी पुलिस चौकी प्रभारी रुपसिंह सोलंकी ने बताया यह दुर्घटना कल रात ढाई बजे के करीब हुई। नई क्रेटा कार बहुत तेज गति से चल रही थी, जो अनियंत्रित होकर पलटी खाई और पेड़ से टकरा गई। पोस्टमार्टम के शव परिजन के सुपुर्द कर दिए, अंतिम संस्कार उनके गृहनगर रीवा में होगा।।
*शेख़ आसिफ़ खंडवा*

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है