Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मोहन शर्मा न्यूज़24×7इंडिया गुना

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की होगी एतिहासिक जीत: श्री सिकरवार

एकजुटता से चुनाव लडेंगे और जीत हासिल करेंगे: श्री सिकरवार

*भाजपा जिला गुना की आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक हुई संपन्न*

गुना। आगामी समय में त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव है और हमारे लिए यह चुनाव एक युद्ध की तरह है और इसमें हमारा संकल्प सिर्फ यही है कि हमारी जीत हो। पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुटता से चुनाव लड़ेंगे और विजयश्री प्राप्त करेंगे। उक्त बात भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार ने भारतीय जनता पार्टी जिला गुना की आगामी कार्यक्रमों व नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव को लेकर बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
श्री सिकरवार ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव एवं पंचायत चुनाव के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा की आगामी जो कार्यक्रम दिये है वह कार्यक्रम भी सभी कार्यकर्ता को बुथ पर कार्यक्रम संपन्न करना है सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम 21 जून को योग दिवस, 23 जुन को बलिदान दिवस एवं 26 जुन को प्रधानमंत्री जी की मन की बात का कार्यक्रम प्रत्येक बुथ पर करना है मे सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन करता हुं कि एकजुट होकर चुनाव लड़े और केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की शिवराज सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं की हितग्राहियों से चर्चा करेंगे तो चुनाव के परिणाम हमारे पक्ष में आयेंगे।
भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि रविवार को स्थानीय होटल में भाजपा जिला गुना की जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। सर्वप्रथम बैठक का शुभारंभ पंडित दिनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक में गुना विधायक गोपीलाल जाटव, पूर्व विधायक दोय पन्ना लाल शाक्य, राजेंद्र सिंह सलूजा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद दास राठी, हरी सिंह यादव, अरुण चतुर्वेदी, संजय देशमुख, नीरज निगम, सूर्य प्रकाश तिवारी, देवेंद्र गुप्ता मंचासीन रहे।
बैठक को संबोधित कर जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार ने कहा की नगरीय निकाय चुनाव एवं पंचायत की घोषणा हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलकर चुनाव लडना है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है हम नगरीय निकाय चुनाव ओर पंचायत चुनाव दोनों में हमारे प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से चुनाव जितायेंगे। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने नारा दिया था बुथ जिता चुनाव जिता इसी नारे को सार्थक करते हुऐ हम चुनाव जितेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में हमारा सरपंच जीतना चाहिए, क्योंकि ग्राम विकास में सरपंच की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को जीत कर हर गांव, गरीब, किसान और हर घर तक सरकार की योजनाएं के माध्यम से सबको लाभ मिल रहा हे। नगरीय निकायों में अगर हमारा पार्षद और अध्यक्ष होगा और पंचायत में हमारा सरपंच होगा तो ग्रामीण और शहरीय इलाकों में हर घर तक योजनाएं पहुंचेगी। जिले की महत्वपूर्ण बैठक में सभी जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, विधायक पूर्व विधायक एवं मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री बैठक में उपस्थित हुए और यह तय किया गया कि 7 जून को सभी मंडल स्तर पर बैठक ली जाएगी एवं आने वाले चुनाव में सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एकजुट होकर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएंग