Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शेख़ आसिफ़ न्यूज़ 24×7इंडिया खंडवा
*समाज की माता बहनों द्वारा आयोजित हुआ सुखमणि साहब का सामूहिक पाठ।*

खंडवा। गुरु पूर्ण दाता है, उनके पास हरि नाम का भंडार है। अगर इस संसार रूपी सागर से पार होना है तो व्यक्ति को गुरु रूपी केवट के ज्ञान रूपी नैया में सवार होना पड़ेगा। प्रतिदिन सत्संग श्रवण, सेवा, सतगुरु का ध्यान व नाम का जाप कर आत्मा का साक्षात्कार करना होगा। सद्गुरु तो वैद्य की तरह होते हैं, जो अज्ञानी के रोग को मिटा कर ज्ञान की औषधि देते हैं अर्थात व्यक्ति को सच्चा मार्ग दिखाते हैं। सच्चे गुरु का सानिध्य बड़े ही भाग्य से मिलता है। गुरु व गोविंद में भेद नहीं करना चाहिए। जो व्यक्ति पूर्ण श्रद्धा से गुरु की शरण लेकर उनकी आज्ञा का झुक कर पालन करता है, वह उच्च पद को प्राप्त करता है। यह अमृतवाणी वर्षा बालकधाम में स्वामी माधवदास उदासी जी ने अपने 54 वें जन्मदिन के मौके पर उपस्थितों पर की। यह जानकारी देते हुए बालकधाम प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस मौके पर शाम 7 बजे समाज की माता बहनों द्वारा सुखमणि साहब का सामूहिक पाठ आयोजित हुआ। इस अवसर पर भजन गायक अशोक मंगवानी, श्री पिपलेश्वर झूलेलाल भजन मंडली प्रमुख जयरामदास खेमानी के सुमधुर संगीतमय भजनों के मध्य बड़ी संख्या में समाजजों की उपस्थिती में दो विशाल केक काटकर स्वामी जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित श्रद्धालुजन, माता बहनें गीतों, भजनों पर जमकर झूमी। शबद कीर्तन के बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ पर भोग पश्चात आरती, अरदास, पल्लव के साथ भोजन प्रसादी का वितरण हुआ।

*परमात्मा के हर आदेश का पालन करना चाहिए।*

उन्होंने कहा कि श्री गुरु अर्जुन देव जी की महान रचना सुखमणि साहिब का पाठ जग प्रसिद्ध है, जिसमें सेवा, सुमरिन और प्रभु का गुणगान किया गया है। आज हमें श्री गुरु अर्जुन देव जी के दिखाए मार्ग पर चलकर परमात्मा के हर आदेश की पालना करनी चाहिए। उन्होंने इस मौके पर उपस्थितों से आह्वान किया कि आज हम सब मिलकर सामाजिक बुराईयों से दूर रहने की प्रतिज्ञा लें, ताकि हमारा समाज बुराईयों से दूर हो सके।

*ये रहे मौजूद*

जन्मोत्सव के दौरान सुंदरलाल फतवानी, गेही राम सितलानी, मोहन दीवान, मनोहरलाल सबनानी, जीवतराम रेवतानी, टीकमदास चावला, जेठानंद हरचंदानी, लालचंद संतवानी, मनोहरलाल फबयानी, राजू संजय सबनानी, ईश्वर जेठवानी, निर्मल मंगवानी, महेश पेसवानी, चंद्रलाल वाधवा, हरीश मलानी, महेश शादीजा, प्रकाश चंचलानी, सुनील जेठवानी, साघु चावला, किशोर लालवानी, माता बहनों आदि सहित समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।।