उज्जैन से इरफान अंसारी न्यूज़ 24×7 इंडिया
तीन वार्डो के, प्रत्याषियों के नामों में परिवर्तन कर, परिवर्तित प्रत्याषी अधिकृत कर घोषित किये गये
9425096974
भारतीय जनता पार्टी, जिला उज्जैन ग्रामीण द्वारा नगर पालिका नागदा के वार्ड क्रमांक 3 व 18 एवं नगर पालिका बड़नगर के वार्ड 13 में पार्षद पद हेतु प्रत्याषी घोषित किये गये थे। परन्तु हाल ही में संभागीय चयन समिति के निर्णय अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुण्डला द्वारा उक्त तीनों वार्डो के, प्रत्याषियों के नामों में परिवर्तन कर, परिवर्तित प्रत्याषी
अधिकृत कर घोषित किये गये है। जिसमें नगर पालिका नागदा के वार्ड क्रमांक 3 में श्रीमती दिव्या देवेन्द्र गेहलोत के स्थान पर श्रीमती संतोषबाई ओमप्रकाश गेहलोत तथा वार्ड क्रमांक 18 में श्रीमती पूजा हरिश अग्रवाल के स्थान पर श्रीमती भावना सुभाषचन्द्र एवं नगर पालिका बड़नगर के वार्ड क्रमांक 13 मेें श्रीमती मोनिका पुनीत जैन के स्थान पर श्रीमती वंदना संतोष भण्डारे, बड़नगर को भाजपा प्रत्याशी घोषित किया गया है। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कैलाश बोड़ाना ने दी।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप