इरफान अंसारी न्यूज़ 24×7 इंडिया उज्जैन
*मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान टटवाल के समर्थन में जनआशीर्वाद रैली में होंगे शामिल*
*जनआशीर्वाद रैली महाकाल से शुरू होगी और शहीद पार्क पर जन सभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा 22 जून को दोप. 2.30 बजे उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन पूजन कर भाजपा प्रत्याशी मुकेश टटवाल के समर्थन में जनआशीर्वाद रैली में शामिल होंगे ।
मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार भाजपा प्रत्याशी मुकेश टटवाल के साथ ही पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में जन आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा शामिल होंगे । रैली का मार्ग इस प्रकार रहेगा रैली महाकाल से शुरू होकर पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, सतीगेट, नई सड़क, दौलतगंज, मालीपुरा, देवास गेट, चामुंडा चौराहा, टावर होते हुए शहीद पार्क पर विशाल आम सभा के रूप में परिवर्तित होगी । शहीद पार्क पर विशाल आमसभा को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे ।

More Stories
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक