कौशलेंद्र तोमर रिपोर्टर
नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है किंतु गांव के अधिकांश छात्र विधालय नही पहुंच पा रहे उसका कारण ग्राम पंचायत दोहरोटा द्वारा शास प्राथ विधा दोहरोटा के परिसर में गांव का गंदा पानी नाले के द्वारा छोड़ दिया गया है जिसके चलते बच्चे विधालय परिसर में प्रवेश नही कर पा रहे है,चुकी ये समस्या कई वर्षो से है यहां पदस्थ शिक्षक गांव के गंदे नाले की सफाई पूर्व से करते चले आ रहे है यह सब करने के लिए वो विवश है चुकी यह एक मतदान केंद्र भी है और यहा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान भी होना है, विद्यालय परिसर में ही दबंगों द्वारा गोबर व कचड़ा फेका जा रहा है, विधालय के लिए आये बाउंड्रीवाल को भी समय हो गया किंतु पंचायत सचिव की लापरवाही के चलते आज दिनांक तक बाउंड्रीबाल का निर्माण कार्य प्रारंभ नही हो पाया है, बाउंड्रीबाल के अभाव में आए दिन गांव के आवारा पशु शाला परिसर में एकत्रित होते है iऔर गंदगी फैलाते है इनके द्वारा कई बार शैक्षणिक स्टॉफ और छात्रों पर हमला भी किया गया जिसके चलते आए दिन अप्रिय घटना घटित होने की आशंका बनी रहती है। शाला प्रभारी इस संबध में पंचायत सचिव व सरपंच,बीआरसी महोदय,तहसीलदार साहब को पत्र व एसडीएम साहब को फोन के माध्यम से अवगत करा चुके है किंतु कोई स्थाई समाधान नही निकल पाया है।



More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है