शेख आशिफ न्यूज़ 24×7 इंडिया खंडवा
भैरव घाट पर पलटी बस,5 की दुखद मौत 50 फीट गहरी खाई में गिरी बस, इंदौर से आ रही थी खंडवा। 17 से ज्यादा लोग गंभीर घायल 60 लोग थे बस में मौजूद*
इंदौर में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया । सिमरोल थाना क्षेत्र में भैरव घाट पर यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई । बस इंदौर से खंडवा जा रही थी । हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई , जबकि 17 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं । इसकी पुष्टि सिमरोल टीआई आरएस भदौरिया ने की है । जानकारी के मुताबिक बस भैरव घाट के पास 50 फीट गहरी खाई में जाकर गिर गई । बस पूरी तरह उलट गई । उसके चारों पहिए ऊपर हो गए । यात्रियों को घाट से ऊपर लाने का प्रयास किया जा रहा है । घटना की जानकारी लगते ही तत्काल 108 एंबुलेंस सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई । इंदौर से 4 एंबुलेंस भी घटनास्थल भेजी गई हैं । घायलों को आसपास के अस्पताल भेजा जा रहा है । राहगीरों ने बताया कि बस में 50 से 60 लोग मौजूद थे । हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया । दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई । कलेक्टर मनीष सिंह भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं । उन्होंने बताया कि हादसा खंडवा रोड पर सिमरोल के आगे घाट सेक्शन में हुआ है । बस काफी ऊंचाई से गिरी है ।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…